नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत Kumaon Police का बड़ा प्रहार, 215 नशीले इंजेक्शन के साथ हल्द्वानी के दो तस्कर गिरफ्तार

नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत Kumaon Police और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरौली चौराहे के पास से हल्द्वानी के दो नशा तस्करों को 215 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बहेड़ी से इंजेक्शन लाकर हल्द्वानी में बेचते थे।