धोखाधड़ी और उत्पीड़न मामला: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से और भतीजा बरेली से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने धोखाधड़ी और उत्पीड़न के मामले में उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। सह-आरोपी भतीजे सत्येंद्र राठौर को भी बरेली से दबोचा गया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।