Jauljibi Mela Controversy: जौलजीबी मेले में हंगामे पर भड़का भाजयुमो, भीमताल में प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार व तोड़फोड़ की घटना को लेकर भीमताल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंडल अध्यक्ष पारस चंद्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मुलाकात कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।