Uttarakhand UP Asset Dispute: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, लंबित परिसंपत्ति विवादों के जल्द समाधान पर बनी सहमति

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच लंबे समय से चले आ रहे परिसंपत्ति विवादों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में सिंचाई विभाग सहित अन्य लंबित मामलों के जल्द निस्तारण पर सहमति बनी। दोनों राज्यों के आपसी समन्वय से अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों के विवाद सुलझाए जा चुके हैं।