उत्तराखंड सरकार ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश कर दिया है, जिसके बाद कुल बजट का आकार बढ़कर ₹1,19,547.39 करोड़ हो गया है। इस चुनावी बजट में किसानों से धान-गेहूं खरीद के लिए ₹1,100 करोड़, स्थानीय निकायों के लिए ₹721 करोड़ और दिव्य कुंभ मेले की तैयारियों के लिए ₹290 करोड़ का बड़ा प्रावधान किया गया है।
