Dehradun School के वाहनों में सुरक्षा से खिलवाड़, इमरजेंसी एग्जिट के आगे लगी मिलीं सीटें और एक्सपायरी दवाइयां; 142 के कटे चालान

देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और परिवहन विभाग के संयुक्त निरीक्षण अभियान में नामी-गिरामी स्कूलों की बसों और वैन में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं। ईसी रोड पर हुई जांच के दौरान कई बसों के इमरजेंसी एग्जिट के आगे सीटें लगी मिलीं और फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायरी दवाइयां पाई गईं। 16 नवंबर से जारी इस सघन अभियान में अब तक 375 स्कूली वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले 142 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।