Nainital Police Alert for DElEd Entrance Exam 2026: डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित की जा रही द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह ने पुलिस सभागार में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।