patwari arrested dhari nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले की धारी तहसील में शनिवार को विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन नापने के नाम पर घूस मांगने वाले इस पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विजिलेंस टीम उसके हल्द्वानी स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है।