उत्तराखंड में Home stay और होटल की नई नियमावली में छोटे कारोबारियों के हितों की रक्षा जरूरी: अखिलेश सेमवाल

उत्तराखंड होटल और Home stay पंजीकरण की नई नियमावली पर भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल ने छोटे व मध्यम पर्यटन कारोबारियों की व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष में नवीनीकरण और शुल्क की बाध्यता से स्थानीय स्वरोजगार प्रभावित न हो, इसके लिए प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और व्यवसायी-अनुकूल बनाया जाना आवश्यक है ताकि राज्य की पर्यटन आधारित आजीविका सुरक्षित रहे।