उत्तराखंड के लिए 1 बहुत बड़ी उपलब्धि; Rudrapur Medical College में 100 MBBS सीटों का रास्ता पूरी तरह साफ!

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय Rudrapur Medical College में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली इस बड़ी सफलता पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय Rudrapur Medical College को शुरू कराना प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। 100 MBBS सीटों की उपलब्धता से उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। भविष्य में राज्य को प्रशिक्षित डॉक्टर्स मिलेंगे, जिससे पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय की NCC कैडेट पायल जलाल ने केवड़िया परेड की अग्रिम पंक्ति में मार्च पास्ट कर रचा इतिहास

परियोजना का बजट: केंद्र सरकार से मिले 300 करोड़ से अधिक

परियोजना के वित्तीय ढांचे की जानकारी देते हुए सांसद ने बताया कि इस Rudrapur Medical College को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी परियोजना 90:10 के वित्तीय अनुपात (Financial Ratio) पर आधारित है, जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र का है और शेष 10 प्रतिशत राज्यांश उत्तराखंड सरकार द्वारा समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

तकनीकी कारणों से सत्र 2027-28 के लिए जारी हुए आवश्यक निर्देश

सांसद अजय भट्ट ने मीडिया को बताया कि वह इस संस्थान को इसी वर्तमान शैक्षणिक सत्र से शुरू कराने के लिए लगातार प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से निरंतर व्यक्तिगत मुलाकात की, पत्राचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र भेजकर इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने का अनुरोध किया था, हालांकि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से इसे वर्तमान सत्र में प्रारंभ करना संभव नहीं हो पाया, लेकिन सुखद बात यह है कि अगले शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए इसी वर्ष आवश्यक निर्देश जारी हो गए हैं, जिससे आगामी गतिविधियों का रास्ता साफ हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  वोविनाम खिलाड़ी सागर अधिकारी का भारतीय टीम में चयन, खेल मंत्री रेखा आर्य ने दिया मदद का आश्वासन

कुमाऊं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा शिक्षा होगी सुदृढ़

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के बाद अब ऊधम सिंह नगर के इस संस्थान में 100 MBBS सीटों के साथ संचालन होना राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और मील का पत्थर है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त प्रदेशवासियों और क्षेत्र की जनता को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संस्थान के पूर्ण संचालन से कुमाऊं क्षेत्र की जनता को रेफरल सिस्टम से मुक्ति मिलेगी और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य लाभ यहीं मिल सकेगा।

रुद्रपुर में क्यों जरूरी था यह मेडिकल कॉलेज?

ऊधम सिंह नगर जिला उत्तराखंड के सबसे बड़े औद्योगिक और सघन आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। वर्तमान में यहाँ के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज और उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए या तो सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया जाता है या फिर निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है। Rudrapur Medical College के पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का ढांचा तैयार होगा, जिससे तराई और भाबर के लाखों लोगों को त्वरित इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा, यहाँ बनने वाले आधुनिक ट्रामा सेंटर से नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों के पीड़ितों को भी तत्काल जीवनदान मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें:  Nainital Inter School Basketball Tournament 2026: बिरला विद्या मंदिर और ऑल सेंट्स ब्लू के बीच आज होगा खिताबी महामुकाबला, कल सेमीफाइनल में छूटे पसीने

उत्तराखंड को केंद्र सरकार द्वारा विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त है। इसी के तहत Rudrapur Medical College जैसी बड़ी और महत्वपूर्ण ढांचागत विकास परियोजनाओं के निर्माण के लिए 90:10 का वित्तीय फार्मूला लागू किया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि मेडिकल कॉलेज के कुल निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट खर्च का 90 प्रतिशत हिस्सा सीधे तौर पर केंद्र सरकार द्वारा ग्रांट (अनुदान) के रूप में दिया गया है। वहीं, शेष केवल 10 प्रतिशत की सीमित राज्यांश राशि उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने बजट से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे राज्य की तिजोरी पर भी अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *