Nainital News: महाअष्टमी पर मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनी झील में दीपदान से अलौकिक हुई सरोवर नगरी, स्टार नाइट में पहाड़ी गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

NainitalDurgaPuja2026: नैनीताल के 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव में महाअष्टमी पर भव्य अनुष्ठान हुए। नैनी झील में दीपदान के अलौकिक दृश्यों के साथ ही स्टार नाइट में लोक गायक राकेश खनवाल और मेघना चंद्रा के पहाड़ी गीतों पर दर्शक देर रात तक जमकर झूमे। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

Nainital News: नैनीताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य महानिदेशालय को यहीं रखने की मांग, व्यापार मंडल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

BD Pandey Hospital Nainital में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़े स्तर पर विस्तार होने जा रहा है। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. के.के. अग्रवाल से मुलाकात कर अस्पताल में 24 घंटे दवाइयों की दुकान खोलने और नए उपकरणों के लिए तकनीशियनों की तैनाती की मांग की। डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि कुछ कार्यों और नए उपकरणों के लिए बजट स्वीकृत (Sanction) हो चुका है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

Nainital Durga Puja Mahotsav Cultural Programs: जम्मू कश्मीर की टीम ने बांधा समां, इंदर आर्या की स्टार नाइट पर झूमे दर्शक

Nainital Durga Puja Mahotsav Cultural Programs में देश की विविध लोक संस्कृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां जम्मू-कश्मीर से आए दल ने अपनी जादुई प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं, स्टार नाइट में उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक इंदर आर्या ने ‘गुलाबी शरारा’ और ‘गोरखा पलटाना’ जैसे अपने सुपरहिट गीतों की झड़ी लगाकर कड़ाके की ठंड के बीच दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

Kumaun University Basketball: नैनीताल के ‘घर’ में गरजा डी.एस.बी. का शेर, रामनगर को हराकर जीता अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल खिताब

कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में मेजबान डी.एस.बी. परिसर नैनीताल ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम ने सरदार भगत सिंह पी.एन.जी. कॉलेज रामनगर को 48-24 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में कुल 6 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। खेल मैदान के रोमांच और पूरी रिपोर्ट के लिए पढ़ें।

Lalkuan Police: सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, कोतवाली में प्रदर्शन

लालकुआं में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी को जान से मारने और अपहरण की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर आरोपी पंकज कोरंगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Nainital Nagar Palika: जनहित संस्था ने अध्यक्ष से की मुलाकात, इन समस्याओं पर हुई चर्चा

नैनीताल में जन समुदाय से जुड़े मुद्दों पर जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल से मुलाकात की। इस दौरान सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी के निराकरण, बीएम साह पार्क के पास नए शौचालय निर्माण की लंबित पत्रावली और माल रोड पर रात्रि में ई-रिक्शा संचालन बंद करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Nainital News: डीएसए मैदान में युवती को लेकर दो गुटों में मारपीट, युवती हुई बेहोश, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Nainital News: नैनीताल के मल्लीताल स्थित डीएसए खेल मैदान में बुधवार देर रात एक युवती को लेकर दो युवकों (शुभम और हरमन) के बीच हिंसक मारपीट हो गई। लड़कों को आपस में इस कदर लड़ते देख उनके साथ मौजूद युवती घबराकर मौके पर ही बेहोश हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की मां की शिकायत पर मल्लीताल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिजनों को कोतवाली बुलाकर सख्त हिदायत दी है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का महा-जनसंपर्क, 2027 चुनाव के लिए मिला भारी समर्थन

Nainital News: आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नैनीताल (58) सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रबुद्ध शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया, जहाँ उन्हें 2027 के महासंग्राम के लिए भारी समर्थन मिला। युवाओं ने राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत से वापसी का दावा किया है। क्षेत्र के इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Nainital News: क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, डीएम ललित मोहन रयाल सख्त; लापरवाही पर होगी सीधे एफआईआर और विभागीय कार्रवाई

Nainital News: मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने लोनिवि, एनएच और पीएमजीएसवाई को समयबद्ध मरम्मत के कड़े निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि कार्यों में लापरवाही या खराब गुणवत्ता मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भक्ति के रंग में डूबी सरोवर नगरी: भव्य कलश यात्रा और छोलिया नृत्य के साथ 70वें Nainital Durga Puja महोत्सव का शंखनाद

नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 70वें Nainital Durga Puja महोत्सव का आज भव्य आगाज हो गया है। सुबह विधि-विधान से षष्ठी पूजा के बाद नयना देवी मंदिर से पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कुमाऊंनी छोलिया नृत्य और स्कूली बच्चों की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। शाम को मां महिषासुरमर्दिनी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महोत्सव को लेकर पूरी सरोवर नगरी को आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।