DSB Campus Election Results 2026: निर्दलीय भानु प्रताप चौहान बने अध्यक्ष

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित DSB Campus Election Results 2026 की मतगणना प्रक्रिया मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सबसे हॉट सीट माने जा रहे अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के बीच निर्दलीय उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह चौहान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भानु प्रताप चौहान को 1,355 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शुभम कुमार को 873 वोट और तीसरे प्रत्याशी हिमांशु आर्या को 283 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर कुल 14 मत नोटा और अवैध घोषित किए गए। जीत की घोषणा होते ही भानु के समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।

यह भी पढ़ें:  मां बनी छात्रा, बेटा बना छात्रसंघ का 'सिकंदर': नैनीताल के DSB परिसर में भानु प्रताप चौहान की ऐतिहासिक जीत, पढ़ें इस महाविजय की पूरी इनसाइड स्टोरी

संयुक्त सचिव पद पर महज 5 वोटों से हुआ फैसला

इस बार के चुनाव में संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी बेहद रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी ने बाजी मारी। उन्होंने 1,614 वोट हासिल किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी गौरी को 619 वोट मिले। इस पद पर 202 वोट नोटा में गए और 110 मत अवैध रहे। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत विजयी रहीं, जिन्हें 1,165 वोट मिले। उन्होंने विदुषी वर्मा को पराजित किया, जिन्हें 1,147 वोट मिले थे। कोषाध्यक्ष पद पर 127 वोट नोटा में पड़े और 96 मत अवैध पाए गए।

DSB Campus Election Results 2026 नौ पदों पर पहले ही हो चुका था निर्विरोध निर्वाचन

यह भी पढ़ें:  हॉस्टल की समस्याओं ने जगाई बदलाव की चिंगारी: निर्विरोध छात्रा उपाध्यक्ष बनीं बागेश्वर की कुमकुम

इस चुनाव की खास बात यह रही कि मुख्य और संकाय प्रतिनिधि पदों को मिलाकर कुल नौ पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। निर्विरोध विजेताओं में छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, छात्र उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक रैकुनी, सचिव पद पर कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) के पद पर तनमय भंडारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त संकाय प्रतिनिधियों में कला संकाय से अनिल कुमार, वाणिज्य संकाय से संध्या कापड़ी, विधि संकाय से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन अध्ययन संकाय से सानिध्या उप्रेती ने निर्विरोध जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें:  Tallital Krishnapur Road Protest: तल्लीताल डांठ पर कृष्णापुर के ग्रामीणों का धरना जारी, सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रमाण पत्र मिलते ही मना जश्न

मतगणना की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. दीपक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान सहित सभी विजयी प्रत्याशियों को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपे गए। परिणाम आते ही पूरे परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और विजयी जुलूस निकाला। चुनावी गहमागहमी को देखते हुए परिसर के भीतर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी चुनावी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *