Kumaun University Election 2026: लिंगदोह कमेटी के कड़े नियमों के साथ 1 अक्टूबर को महामुकाबला, इन 6 मुख्य पदों पर होगा फैसला!

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी०एस०बी० परिसर स्थित छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्र महासंघ चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। Kumaun University Student Union Election 2026 की इस घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज कुमार आर्य ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पन्त की गरिमामयी मौजूदगी में इस चुनावी कार्यक्रम का ऐलान किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. गगन होती, डॉ. हृदेश कुमार और नन्दाबल्लभ पालीवाल सहित कई अन्य अधिकारी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के यह चुनाव 1 अक्टूबर 2026 को हरमिटेज भवन नैनीताल में संपन्न कराए जाएंगे।

छात्र महासंघ के 6 मुख्य पदों पर होगा निर्वाचनविश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक चुनाव अधिसूचना के अनुसार, इस बार का चुनाव पूरी तरह से विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। इस चुनावी प्रक्रिया के तहत कुल 6 मुख्य पदों पर प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, जो इस प्रकार हैं।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय: छात्रसंघ चुनाव को लेकर समर्थ पोर्टल पर एडमिशन का आखिरी मौका, 14 सितंबर शाम 6 बजे तक पूरी करें प्रक्रिया

अध्यक्ष (President)

उपाध्यक्ष (Vice President)

उपाध्यक्ष – छात्रा (Vice President – Female)

सचिव (Secretary)

संयुक्त सचिव (Joint Secretary)

कोषाध्यक्ष (Treasurer)

Kumaun University Student Union Election 2026 की सबसे खास बात यह है कि इस चुनाव में सीधे छात्र मतदान नहीं करेंगे। विश्वविद्यालय परिसरों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों से पूर्व में निर्वाचित होकर आए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) ही इस चुनाव के लिए निर्वाचक मण्डल (Electoral College) का हिस्सा होंगे। यही निर्वाचित प्रतिनिधि ही इस चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग ले सकेंगे और वोट डाल सकेंगे।

लिंगदोह समिति के कड़े नियम और पात्रता शर्तें

चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो०. संजय पंत ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के लिए लिंगदोह समिति के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए कुछ बेहद कड़े नियम निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  मां बनी छात्रा, बेटा बना छात्रसंघ का 'सिकंदर': नैनीताल के DSB परिसर में भानु प्रताप चौहान की ऐतिहासिक जीत, पढ़ें इस महाविजय की पूरी इनसाइड स्टोरी

एक ही अवसर: छात्र संघ संविधान के तहत किसी भी प्रत्याशी के पास चुनाव लड़ने का जीवन में केवल एक ही अवसर होगा।

पूर्व प्रत्याशी अपात्र: ऐसे छात्र जिन्होंने पूर्व में विश्वविद्यालय या सम्बद्ध कॉलेज में किसी भी पदाधिकारी पद के लिए चुनाव लड़ा हो, वे इस महासंघ चुनाव के लिए अर्ह (Eligible) नहीं माने जाएंगे।

सत्यापन प्रमाण-पत्र: इस नियम के सत्यापन हेतु प्रत्याशी को कुमाऊं विश्वविद्यालय के संबंधित संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य (Principal) द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

शपथ पत्र: सभी प्रत्याशियों को 100 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र (Affidavit) प्रस्तुत करना होगा, जो संविधान के परिशिष्ट 2 के प्रारूप के अनुरूप होना चाहिए।

नामांकन व जमानत राशि: चुनाव में नामांकन शुल्क और जमानत राशि के रूप में क्रमशः 1,200-1,200 रुपये (कुल 2,400 रुपये) निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  DSB छात्र संघ चुनाव: छात्र नेताओं में भारी उत्साह, लेकिन छात्राओं के आरक्षित पदों पर पहले दिन दिखी सबसे तगड़ी दावेदारी!

1 ही दिन में पूरी होगी नामांकन से लेकर शपथ ग्रहण तक की प्रक्रिया

इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बेहद चुस्त और त्वरित चुनावी कार्यक्रम तैयार किया है। Kumaun University Student Union Election 2026 से संबंधित सभी गतिविधियां 01 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को महिला अध्ययन केन्द्र, हरमिटेज भवन, नैनीताल में मात्र 1 ही दिन के भीतर संपन्न करा ली जाएंगी।

शाम को मतगणना समाप्त होते ही मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके तुरंत बाद विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी और उन्हें उनके निर्वाचन प्रमाण-पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से समय पर हरमिटेज भवन, नैनीताल पहुंचने की अपील की है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *