भीमताल के बजून में भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क, स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा

भीमताल/नैनीताल। उत्तराखंड में आगामी सांगठनिक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में शनिवार भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य Dr Bhuwan Chandra Arya ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीमताल ब्लॉक के सुदूर ग्रामीण इलाके बजून में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की नीतियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल सियासत में बड़ा धमाका: शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, टिकट के दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। अभियान के दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम कनवाल, राजू कोटलिया, भगवत कोटलिया, दान सिंह, देव सिंह, देवेन्द्र मेहरा और हरीश चंद्र सहित कई प्रमुख लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय ‘अंत्योदय’ यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भीमताल ब्लॉक के हर गांव का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और बजून क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाकर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मां बनी छात्रा, बेटा बना छात्रसंघ का 'सिकंदर': नैनीताल के DSB परिसर में भानु प्रताप चौहान की ऐतिहासिक जीत, पढ़ें इस महाविजय की पूरी इनसाइड स्टोरी

बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम कनवाल और अन्य स्थानीय नेताओं ने डॉ. भुवन आर्य का स्वागत करते हुए क्षेत्र की कुछ प्रमुख मांगों से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी, जिस पर डॉ. आर्य ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस जनसंपर्क अभियान से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम; अल्मोड़ा में बना स्मारक, बेसहारा बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *