अब डोली और घोड़ों से मिलेगी मुक्ति: नदगलगाँव में सड़क का काम शुरू

उत्तराखंड के धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागाँव-नदगल के ग्रामीणों का दशकों पुराना सपना अब सच होने जा रहा है। आजादी के 75 से अधिक साल बीत जाने के बाद भी यह क्षेत्र एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहा था। लेकिन अब मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यहाँ nadgalgaon-motor-marg-nirman का काम आखिरकार शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जब इसका विधिवत शुभारंभ किया, तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

घोड़े, कंधे और लाचारी से मिलेगी मुक्ति

आजादी से लेकर आज तक इस गाँव के लोगों को सड़क न होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गाँव में कोई बीमार हो जाए या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो, तो उन्हें कंधों या घोड़ों पर लादकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था। सड़क न होने की सबसे बड़ी मार यहाँ के किसानों पर पड़ रही थी। किसानों की फसलों को मंडी तक पहुँचाने में भारी किराया चुकाना पड़ता था, जिससे उनका सारा मुनाफा भाड़े में ही खत्म हो जाता था। ग्रामीणों ने पहले भी कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली।

यह भी पढ़ें:  बदरीनाथ में सेना और संस्कृति का अनूठा संगम, सीएम धामी ने कहा- 'विकास भी, विरासत भी' के मूलमंत्र पर बढ़ रहा उत्तराखंड

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुमकिन किया काम

जब ग्रामीणों ने अपनी यह समस्या मंत्री राम सिंह कैड़ा के सामने रखी, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। सड़क निर्माण के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा वन भूमि का था। मंत्री कैड़ा ने व्यक्तिगत प्रयास कर सबसे पहले वन एवं पर्यावरण विभाग से जरूरी मंजूरियां दिलवाईं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से तुरंत डीपीआर तैयार करवाकर शासन को भेजी और मुख्यमंत्री से इस सड़क के लिए बजट स्वीकृत कराया। अब धरातल पर इसका काम भी शुरू करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  नोएडा के असली संस्थापक नारायण दत्त तिवारी को मिले सम्मान, प्रवेश द्वारों पर लगे मूर्ति: पायलट निर्मल सिंह नामधारी

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

सड़क निर्माण का काम शुरू होने से खुश होकर ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य हर गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ना है ताकि कोई भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने भरोसा दिया कि इस सड़क का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।इस ऐतिहासिक शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जीवन बर्गली, ललित मोहन शर्मा, प्रकाश चंद्र नानू, निर्मल बर्गली, अनिल कुमार, विवेक डंगवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  CM Dhami Strict Action Uttarakhand: जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर झुका धामी सरकार का हंटर, जल संस्थान और पेयजल निगम के 6 इंजीनियर निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *