लामाचौड़ के दो सगे भाई नैनीताल जिले से 6 महीने के लिए जिला बदर, DM ललित मोहन रयाल ने सुनाया फैसला

नैनीताल। Nainital Do Bhai Jila Badar: नैनीताल जिले में दो सगे भाइयों के आतंक और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है। लामाचौड़ इलाके में लगातार अपराध करने वाले दो सगे भाइयों को जिला मजिस्ट्रेट (DM) ललित मोहन रयाल ने छह महीने के लिए जिला बदर (निष्कासित) करने का आदेश दिया है।

दोनों भाइयों के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई है। इस बड़े एक्शन के बाद से पूरे इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जिला बदर किए गए दोनों सगे भाई राजू सागर और पूरन सागर नाथूपुर पाडली, लामाचौड़ (थाना मुखानी) के रहने वाले हैं। ये दोनों भाई काफी समय से इलाके में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे और इनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: जमीन नापने के नाम पर 30 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

बड़ा भाई राजू सागर के खिलाफ अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम का भी एक मामला दर्ज है। छोटा भाई पूरन सागर के खिलाफ भी अवैध शराब के 4 मामले दर्ज हैं। केवल शराब ही नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ मारपीट और डराने-धमकाने के आरोप में उस पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 504 और 506 के तहत भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों सगे भाइयों के बढ़ते अपराधों और समाज की शांति पर पड़ रहे बुरे असर को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने इन्हें तुरंत जिला छोड़ने का हुक्म दिया है।

यह भी पढ़ें:  Tallital Krishnapur Road Protest: तल्लीताल डांठ पर कृष्णापुर के ग्रामीणों का धरना जारी, सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी

आदेश के मुताबिक, अगले 6 महीने तक ये दोनों भाई नैनीताल जिले की सीमा के भीतर कदम नहीं रख सकते। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में आम जनता की सुरक्षा और शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि यदि ये दोनों भाई तय समय से पहले जिले में दिखाई दें, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

यह भी पढ़ें:  नोएडा के असली संस्थापक नारायण दत्त तिवारी को मिले सम्मान, प्रवेश द्वारों पर लगे मूर्ति: पायलट निर्मल सिंह नामधारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *