लामाचौड़ के दो सगे भाई नैनीताल जिले से 6 महीने के लिए जिला बदर, DM ललित मोहन रयाल ने सुनाया फैसला

नैनीताल जिले के लामाचौड़ (मुखानी) में रहने वाले दो सगे भाइयों राजू सागर और पूरन सागर के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कई मुकदमों और लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण DM ललित मोहन रयाल ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।