Adi Kailash Parikrama Run 2.0: 4500 मीटर की ऊंचाई पर -7°C तापमान में धावकों ने दिखाया अदम्य साहस, चमोली के दिगंबर और पौड़ी की मीनाक्षी बने विजेता

पिथौरागढ़ (गुंजी)। उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की व्यास घाटी स्थित गुंजी में आयोजित Adi Kailash Parikrama Run 2.0 का भव्य समापन हो गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश भर के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खेल और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी मई माह में एक और ऐतिहासिक रेस के आयोजन की बड़ी घोषणा की है।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 1,100 धावकों का महासंग्राम

लगभग 4,500 मीटर (14,400 से 15,200 फीट) की अत्यधिक ऊंचाई पर आयोजित यह दौड़ देश की सबसे कठिन मैराथनों में से एक मानी जा रही है। बर्फीली हवाओं, कम ऑक्सीजन स्तर और -7 डिग्री सेल्सियस तक गिरते तापमान के बीच देश के 26 राज्यों से आए करीब 1,100 एथलीटों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। धावकों ने दुर्गम रास्तों पर अपनी खेल भावना, दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का अद्भुत परिचय देकर इस Adi Kailash Parikrama Run 2.0 आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

यह भी पढ़ें:  Uttarakhand News: घंटिका मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए ₹99.39 लाख मंजूर, डॉ. मोहित रौतेला ने सीएम धामी का जताया आभार

70 किमी अल्ट्रा मैराथन: उत्तराखंड के दिगंबर और मीनाक्षी चमके 70 किलोमीटर की सबसे कठिन मुख्य अल्ट्रा मैराथन श्रेणी में उत्तराखंड के युवाओं ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।

• पुरुष वर्ग (70 किमी): चमोली जिले के दिगंबर सिंह कुंवर ने दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दिगंबर इस मैराथन के पहले संस्करण के भी विजेता रह चुके हैं। रेस में अल्मोड़ा के नरेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बुलंदशहर के जितेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

• महिला वर्ग (70 किमी): पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली मीनाक्षी नेगी ने महिला वर्ग में बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सुनीता सुब्बा दूसरे और तेनजिन डोल्मा तीसरे पायदान पर रहीं।

42 किमी फुल मैराथन के परिणाम

• पुरुष वर्ग: संजीत राय ने पहला, प्रमोद जोशी ने दूसरा और दिनेश चंद्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें:  सीएम धामी से मिले भाजयुमो प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला, घंटिका मंदिर सौंदर्यीकरण घोषणा पर जताया आभार

• महिला वर्ग: 42 किमी ओपन वूमेन श्रेणी में अनीशा प्रथम स्थान पर रहीं और उत्तर प्रदेश की साधना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Adi Kailash Parikrama Run 2.0 प्रतियोगिता को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए पूरे रूट पर सेंसर लगाए गए थे और धावकों के जूतों में विशेष चिप फिट की गई थी, जिसके डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किए गए।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धावकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी वर्ष मई माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखण्ड में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह प्रस्तावित रेस लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास (Mana Pass) से शुरू होगी और बदरीनाथ व जोशीमठ से होते हुए प्रसिद्ध शीतकालीन खेल केंद्र औली (Auli) में जाकर समाप्त होगी। इस रेस से अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।

गुंजी, पिथौरागढ़ में आयोजित Adi Kailash Parikrama Run 2.0 के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

‘वाइब्रेंट विलेज’ की परिकल्पना और स्थानीय रोजगार पर जोर

यह भी पढ़ें:  दाखिले से चूके छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने दोबारा खोला एडमिशन पोर्टल

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और ‘वाइब्रेंट विलेज’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Adi Kailash Parikrama Run 2.0 का यह सफल आयोजन न केवल राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक पटल पर नई पहचान दे रहा है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन (Adventure Tourism) की अपार संभावनाओं को भी साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने दृढ़ संकल्प दोहराया कि उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन और खेल गतिविधियों का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाते हुए स्थानीय युवाओं के लिए होमस्टे, गाइडिंग और पर्यटन से जुड़े रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

इस गरिमामयी अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, आईटीबीपी के जवान और सीमांत गांवों (गुंजी, नाबी) के स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *