Adi Kailash Parikrama Run 2.0: 4500 मीटर की ऊंचाई पर -7°C तापमान में धावकों ने दिखाया अदम्य साहस, चमोली के दिगंबर और पौड़ी की मीनाक्षी बने विजेता

पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित Adi Kailash Parikrama Run 2.0 का भव्य समापन हो गया है। लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर -7°C तापमान के बीच देश के 26 राज्यों से आए करीब 1,100 धावकों ने इस कठिन रेस में हिस्सा लिया। मुख्य 70 किमी अल्ट्रा मैराथन में चमोली के दिगंबर सिंह और पौड़ी की मीनाक्षी नेगी ने बाजी मारी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को सम्मानित किया और आगामी मई माह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित करने की बड़ी घोषणा की।