Nainital News: डीएसए मैदान में युवती को लेकर दो गुटों में मारपीट, युवती हुई बेहोश, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Nainital news। सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित प्रसिद्ध डीएसए (DSA) खेल मैदान में बुधवार देर रात एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मैदान में अचानक हुए इस ड्रामे और मारपीट को देखकर युवती अत्यधिक घबरा गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद युवती की माँ की शिकायत पर तल्लीताल/मल्लीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें:  जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त, कुमाऊं आयुक्त को पत्र लिख स्थलीय निरीक्षण के दिए निर्देश

Nainital news किसी बात पर हुआ विवाद, फिर चलने लगे लात-घूंसे

मल्लीताल कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात डीएसए मैदान परिसर में कुछ युवक-युवतियां मौजूद थे। इसी दौरान किसी पुरानी या व्यक्तिगत बात को लेकर दो युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। सार्वजनिक स्थान पर दो लड़कों को इस कदर हिंसक रूप से लड़ते देख उनके साथ आई युवती बुरी तरह सहम गई और घबराहट के कारण अचेत हो गई।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल की शिक्षिका मीनाक्षी बिष्ट 'ज्ञान गंगा सम्मान 2026' से सम्मानित, सीएम धामी ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, परिजनों को दी सख्त हिदायत

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की गहन पूछताछ और जांच के बाद विवाद में शामिल नैनीताल स्थानीय निवासी शुभम और हरमन नामक दो मुख्य युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की है।इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने दोनों युवकों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी कोतवाली तलब किया। पुलिस प्रशासन ने भविष्य में किसी भी सार्वजनिक स्थल या खेल मैदान में इस प्रकार की अराजकता, गुंडागर्दी और शांति भंग करने वाली घटना दोबारा न दोहराने की बेहद सख्त हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के युवाओं को मर्यादित आचरण रखने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  नैनीझील में नहा रहे युवक के लिए 'देवदूत' बने कांस्टेबल मनोज जोशी, रेस्क्यू कर लगाई फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *