Uttarakhand Governor Oath 2026: उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार को विधिवत नया पदभार संभालेंगे। आज (रविवार) शाम उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कल सुबह 11 बजे लोकभवन में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।
Category: मुख्य समाचार
नैनीताल, कुमाऊं और पूरे उत्तराखंड की सबसे बड़ी, ताज़ा और प्रामाणिक ख़बरें।
CM Pushkar Singh Dhami का निर्देश, 19 अक्टूबर को उत्तराखण्ड में बंद रहेंगे दफ्तर और बैंक
उत्तराखण्ड में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री CM Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर शासन ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।
Nainital News: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें पुलिस का नया रूट प्लान, नियमों को तोड़ा तो सीधे कटेगा चालान
Kainchi Dham: वीकेंड और त्योहारों की छुट्टी के चलते नैनीताल और Kainchi Dham में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने नया रूट डायवर्जन और शटल सेवा प्लान लागू किया है। भारी वाहनों की नो-एंट्री के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यात्रा पर निकलने से पहले पार्किंग और नए वैकल्पिक रास्तों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Nainital News: लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, पूर्व मुख्य सचिव इंदू कुमार पाण्डे ने किया शुभारंभ; ‘मातादीन चांद पर’ नाटक ने जीता दिल
Longview Public School नैनीताल में 15 अक्टूबर 2026 को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूर्व चीफ सेक्रेट्री इंदू कुमार पाण्डे की मौजूदगी में छात्रों ने ‘मातादीन चाँद पर’ नाटक, जनजातीय फैशन शो और मनमोहक लोक नृत्यों के जरिए शानदार सामाजिक संदेश दिए। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष अवार्ड्स और विभिन्न हाउसों को ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Nainital News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दुष्यंत गौतम के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, लगाया वोट चोरी का आरोप
नैनीताल में मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को पद से हटाने की मांग को लेकर वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (AILAJ) के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मल्लीताल से तल्लीताल तक आक्रोश मार्च निकालकर कथित वोट चोरी, अंकिता हत्याकांड, बढ़ती महंगाई और संस्थागत भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई गंभीर सवाल खड़े किए।
Kumaon University: प्रो. ललित तिवारी बने शिक्षा शास्त्र के नए डीन, कुलपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी
Kumaon University के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी को शिक्षा शास्त्र का नया संकायाध्यक्ष (Dean of Education) नियुक्त किया गया है। कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड रत्न और देव भूमि उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित प्रो. तिवारी का प्रशासनिक और शोध करियर बेहद समृद्ध रहा है। पूरी खबर और उनकी उपलब्धियां जानने के लिए पढ़ें।
