Bhimtal News: भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वरोजगार को मिलेगी नई ताकत

Bhimtal News: महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भीमताल में पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री भावना मेहरा ने आउटलेट का उद्घाटन करते हुए कहा कि पहाड़ की राजमा, शहद, लाल चावल और रिंगाल हस्तशिल्प जैसे उत्पादों को बाजार मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।

CM Dhami: हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, आपदा पीड़ित व्यापारियों को त्वरित राहत और सिंगल विंडो सिस्टम की बड़ी घोषणा

CM Dhami Haldwani Trader Conference: हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री CM Dhami ने व्यापारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने प्राकृतिक आपदा प्रभावित कारोबारियों के लिए ‘क्विक रिलीफ मैकेनिज्म’ और पर्यटन क्षेत्र के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का ऐलान किया है। साथ ही CM Dhami ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए और व्यापारियों को ‘ब्रांड इंडिया’ का ब्रांड एंबेसडर बताया। पूरी खबर पढ़ें।

शोक की लहर: 138 साल की उम्र में स्वामी परमानन्द पुरी जी का निधन, हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

भीमताल के पदमपुरी शोध संस्थान के अनन्य भक्त और 138 वर्षीय प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संत श्री श्री 1008 स्वामी परमानन्द पुरी जी महाराज का मंगलवार रात हल्द्वानी के अस्पताल में निधन हो गया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमए करने के बाद वर्ष 1930 में नैनीताल के जिला स्वास्थ्य अधिकारी रहे स्वामी जी के महाप्रयाण से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत कई दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।