Uttarakhand Land Controversy: यशपाल आर्य का धामी सरकार पर बड़ा हमला, ₹1 लाख करोड़ की सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में बेचने का लगाया आरोप; कांग्रेस ने शुरू किया ‘भूमि बचाओ’ आंदोलन

Uttarakhand Land Controversy: नैनीताल के पटवाडांगर में 13.64 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन को एक निजी होटल परियोजना के लिए 90 साल की लीज पर देने को लेकर बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी दस्तावेजों में एक ही जमीन के चार अलग-अलग रकबे और मालिक दर्ज हैं, और बिना धरातली पैमाइश के ही ₹82 करोड़ की इस प्राइम लैंड को आधे से भी कम दाम में निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उत्तराखंड हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई (CBI) जांच कराने और सभी निविदाएं तुरंत निरस्त करने की मांग की है।

वोविनाम खिलाड़ी सागर अधिकारी का भारतीय टीम में चयन, खेल मंत्री रेखा आर्य ने दिया मदद का आश्वासन

Sagar Singh Adhikari Vovinam खिलाड़ी का कंबोडिया में होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे नैनीताल के इस प्रतिभावान खिलाड़ी के मार्ग में आ रही आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्य ने पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है। जम्मू नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले सागर का लक्ष्य अब कंबोडिया में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।