दीपावली-धनतेरस पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र: हल्द्वानी में 233 CCTV कैमरों और ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर

Nainital Police Diwali Security: दीपावली और धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नैनीताल पुलिस हाई-टेक मोड में है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) से 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि आम जनता और व्यापारियों को पूरी तरह भयमुक्त माहौल मिल सके।

Ramnagar Dowry Murder Case:दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, वारदात को सुसाइड दिखाने की कोशिश नाकाम, पति सहित 4 गिरफ्तार देखे वीडियो

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर (खताड़ी) में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Ramnagar Dowry Murder Case के मुख्य आरोपी पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

सड़क पर मलबा, हाईवे पर जाम… जब अचानक ‘ग्राउंड जीरो’ पर खुद उतरे नैनीताल SSP, देखें फिर क्या हुआ!

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर दोगांव और डोलमार के बीच अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिरने से ट्रैफिक थम गया। सैकड़ों यात्री बीच रास्ते फंस गए। खबर मिलते ही नैनीताल SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने खुद ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाला और सिंघम स्टाइल में रास्ता साफ कराया। जानिए कैसे खुला जाम।