47th official Football Tournament: एंट्री 28 अक्टूबर तक, 30 से शुरू होगा महाकुंभ; आयु सीमा 35 वर्ष हुई

नैनीताल के मल्लीताल मैदान में आयोजित होने वाली 47वीं ऑफिशियल फुटबॉल प्रतियोगिता के नियमों में जिला क्रीड़ा संघ (DSA) ने बड़ा बदलाव किया है। टूर्नामेंट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष कर दी गई है। प्रतियोगिता को लेकर टीमों में भारी उत्साह है और अब तक 11 टीमें एंट्री कर चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में एंट्री करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई है, जबकि फुटबॉल के इस महाकुंभ के रोमांचक मुकाबले 30 अक्टूबर से ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान पर शुरू होंगे। पूरी रिपोर्ट में पढ़ें डीएसए महासचिव मनोज जोशी, फुटबॉल सचिव पवन खडायत और वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बर्गली का विशेष बयान।

अब आसान होगी नैनीताल के बुजुर्गों और दिव्यांगों की राह: समाज कल्याण विभाग और एलिम्को ने बढ़ाए मदद के हाथ

नगर पालिका नैनीताल में सोमवार को समाज कल्याण विभाग और एलिम्को द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष उपकरण पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए, जिन्हें 23 सितंबर को मुफ्त उपकरण दिए जाएंगे। सभासद भागवत रावत और डीएसए सचिव शैलेन्द्र बर्गली ने इस मुहिम की सराहना की है।