Bhawna Mehra Okhalkanda Visit: राज्यमंत्री भावना मेहरा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर एवं क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल व अन्य स्थानीय मुद्दों पर मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए और अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।

पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति, पहली किस्त के रूप में ₹59 लाख जारी: मंत्री राम सिंह कैड़ा

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों से भीमताल विधानसभा के ऐतिहासिक पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस पौराणिक धाम को ‘मंदिर माला मिशन योजना’ में शामिल करते हुए Pashupatinath Temple Kaudar Vikas Yojana के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 59 लाख रुपये कार्यदायी विभाग को जारी कर दिए गए हैं। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और यात्री सुविधाओं को एक नया आयाम मिलेगा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना किया साकार, अब गांव में ही 12वीं तक पढ़ सकेंगी बेटियां

भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित कैड़ागाँव के बच्चों को अब 12वीं की पढ़ाई के लिए 15 किलोमीटर दूर जंगली रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से राजकीय हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण हो गया है, जिसका आज भव्य उद्घाटन किया गया।