Nainital Weather Cold Wave Update: सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह खिली चटख धूप के बाद दोपहर को घने बादलों और बर्फीली हवाओं ने दस्तक दी, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। ठंड से बचने के लिए सैलानियों और स्थानीय लोगों ने भारी जैकेट और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं, जबकि बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग अचानक बढ़ गई है।
