Naina Peak Nainital New Trekking Rules: नैना पीक जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की नई व्यवस्था, तीनों रास्तों पर बनेंगे टिकट काउंटर और शाम 3:30 बजे तक ही मिलेगी एंट्री

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चीना पीक (नैना पीक) जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। अब तीनों प्रमुख मार्गों पर टिकट काउंटर बनेंगे और शाम 3:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक 58 विदेशियों समेत कुल 34,828 पर्यटक नैना पीक पहुंच चुके हैं।

Nainital Tourism: सरोवर नगरी में सैलानियों का हुजूम, नैनी झील में नौका विहार और माल रोड पर रौनक से खिले व्यापारियों के चेहरे

Nainital Tourism: दीपावली के पावन पर्व और लंबे वीकेंड के बाद सोमवार को सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार हो गई। सुहावने मौसम के बीच नैनी झील में नौका विहार, मॉल रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देश के कोने-कोने से आए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार चमक उठा है।

Nainital News: एक साल बाद वाहन दौड़ेंगे, लोअर मॉल रोड के अस्थायी रैंप टूटने शुरू, कल से पैदल और कुछ दिनों बाद वाहनों की होगी आवाजाही

नैनीताल की ऐतिहासिक लोअर मॉल रोड एक साल बाद कल से यातायात के लिए चरणबद्ध तरीके से खुलने जा रही है। भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हुए इस मार्ग का ₹3.48 करोड़ की लागत से आधुनिक ‘माइक्रो पाइलिंग’ तकनीक द्वारा स्थायी ट्रीटमेंट पूरा कर लिया गया है। लोनिवि द्वारा सड़क पर बनाए गए अस्थायी रैंपों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना के अनुसार, सोमवार से यह मार्ग सबसे पहले पैदल यात्रियों के लिए खोला जाएगा, जिसके ठीक कुछ दिनों बाद सभी प्रकार के वाहनों की सुचारू आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे शहर को भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी।