वोविनाम खिलाड़ी सागर अधिकारी का भारतीय टीम में चयन, खेल मंत्री रेखा आर्य ने दिया मदद का आश्वासन

Sagar Singh Adhikari Vovinam खिलाड़ी का कंबोडिया में होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे नैनीताल के इस प्रतिभावान खिलाड़ी के मार्ग में आ रही आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्य ने पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है। जम्मू नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले सागर का लक्ष्य अब कंबोडिया में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

47th official Football Tournament: एंट्री 28 अक्टूबर तक, 30 से शुरू होगा महाकुंभ; आयु सीमा 35 वर्ष हुई

नैनीताल के मल्लीताल मैदान में आयोजित होने वाली 47वीं ऑफिशियल फुटबॉल प्रतियोगिता के नियमों में जिला क्रीड़ा संघ (DSA) ने बड़ा बदलाव किया है। टूर्नामेंट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष कर दी गई है। प्रतियोगिता को लेकर टीमों में भारी उत्साह है और अब तक 11 टीमें एंट्री कर चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में एंट्री करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई है, जबकि फुटबॉल के इस महाकुंभ के रोमांचक मुकाबले 30 अक्टूबर से ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान पर शुरू होंगे। पूरी रिपोर्ट में पढ़ें डीएसए महासचिव मनोज जोशी, फुटबॉल सचिव पवन खडायत और वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बर्गली का विशेष बयान।

Inter School Football Competition 2026: आज नैनीताल में महामुकाबला, सेंट जोसेफ और बीएसएसवी रेड में खिताबी भिड़ंत

Inter School Football Competition 2026: नैनीताल में स्कूल फुटबॉल का महामुकाबला आज! सेमीफाइनल में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद सेंट जोसेफ्स कॉलेज और बीएसएसवी रेड की टीमें आज शाम 4 बजे खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरेंगी। जानिए दोनों टीमों की ताकत और सेमीफाइनल मुकाबलों की पूरी रिपोर्ट।

All Saints Inter School Basketball Tournament: ऑल सेंट्स ब्लू और मोहन लाल साह फाइनल में

All Saints Inter School Basketball Tournament के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में ऑल सेंट्स कॉलेजू और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में इस महामुकाबले को लेकर भारी उत्साह है। पूरी खेल रिपोर्ट पढ़ें।

Nainital Inter School Basketball Tournament 2026: बिरला विद्या मंदिर और ऑल सेंट्स ब्लू के बीच आज होगा खिताबी महामुकाबला, कल सेमीफाइनल में छूटे पसीने

Nainital Inter School Basketball Tournament 2026: नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान में आज दोपहर 3 बजे खिताबी महामुकाबला खेला जाएगा। कल हुए रोमांचक सेमीफाइनल मैचों में बिरला विद्या मंदिर ‘A’ ने BSSV को 91-90 के करीबी अंतर से और ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने व्हाइट टीम को 26-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।