ऑल सेंट्स कॉलेज में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ऑल सेंट्स ईव, भजनों से गूंज उठा प्रार्थना कक्ष

All Saints Eve All Saints College Nainital: ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में शनिवार को ऑल सेंट्स ईव का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। हेड गर्ल वान्या वारसी और प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स द्वारा धर्मग्रंथ पाठ के बाद पास्टर जॉन जॉर्ज मुनव्वर ने संतों के त्याग व अटूट विश्वास के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कॉलेज क्वायर की सुमधुर कव्वालियों और भजनों से प्रार्थना कक्ष गुंजायमान रहा। पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में ‘NEXUS 2026’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन: विधायक सरिता आर्या ने छात्रों के नवाचार को सराहा

NEXUS 2026 Saint Johns School Nainital: सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में शनिवार को भव्य ‘नेक्सस 2026’ आर्ट, साइंस, क्राफ्ट और पारंपरिक ऐपण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए लाइव वर्किंग मॉडल्स, प्रोजेक्ट्स और उत्तराखंड की सांस्कृतिक ऐपण कला की सराहना करते हुए इसे किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक सोच की एक बेहतरीन मिसाल बताया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

Nainital News: लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, पूर्व मुख्य सचिव इंदू कुमार पाण्डे ने किया शुभारंभ; ‘मातादीन चांद पर’ नाटक ने जीता दिल

Longview Public School नैनीताल में 15 अक्टूबर 2026 को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूर्व चीफ सेक्रेट्री इंदू कुमार पाण्डे की मौजूदगी में छात्रों ने ‘मातादीन चाँद पर’ नाटक, जनजातीय फैशन शो और मनमोहक लोक नृत्यों के जरिए शानदार सामाजिक संदेश दिए। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष अवार्ड्स और विभिन्न हाउसों को ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।