उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और पूर्व विधायक Narayan Singh Jantwal के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने उनके पैतृक गांव जनतावल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि जनतवाल का उत्तराखंड राज्य आंदोलन और जनसेवा के क्षेत्र में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका जाना प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
Tag: Nainital News Today
BD Pandey Hospital के पास खड़ी टैक्सियों के बीच मिला सात माह का मृत भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस
BD Pandey Hospital के पास धनतेरस की सुबह एक सात माह का मृत भ्रूण मिलने से नैनीताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास पार्क की गई टैक्सियों के बीच भ्रूण पड़े होने की सूचना सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Nainital News: नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से गुलजार हुईं वादियां, वीकेंड पर मौसम बदलने से कारोबारी खुश
Nainital News: लंबे समय की मंदी के बाद वीकेंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। धूप खिली होने और मौसम बेहद सुहावना रहने के कारण पर्यटकों ने नैनी झील में बोटिंग और आसपास के पर्यटन स्थलों का जमकर आनंद लिया, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। पूरी रिपोर्ट में जानिए पर्यटकों की आमद और पुलिस के ट्रैफिक प्लान का पूरा हाल।
जब सुखाताल के मंच पर गूंजा ‘जय श्रीराम’, मुस्लिम युवकों ने केवट और गुरु वशिष्ठ बन जीता सबका दिल; मिसाल है नैनीताल की यह रामलीला
Nainital Ramlila: सरोवर नगरी नैनीताल के सुखाताल में आयोजित होने वाली रामलीला पूरे देश के लिए आपसी भाईचारे की एक अनूठी मिसाल बन गई है। यहाँ अनवर रजा और नासिर अली जैसे मुस्लिम युवक पिछले 25 वर्षों से लगातार ‘केवट’ और ‘गुरु वशिष्ठ’ जैसे महत्वपूर्ण पात्रों का जीवंत अभिनय कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। जानिए गंगा-जमुनी तहजीब की यह खूबसूरत कहानी।
नैनीताल में कल भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहने के आदेश जारी, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Nainital School Closed Update: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी रिपोर्ट और गाइडलाइंस जानने के लिए क्लिक करें।
आज से नैनीताल में शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव, धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का देगा अनूठा संदेश
आज से सरोवर नगरी नैनीताल में ऐतिहासिक ‘श्री नंदा देवी महोत्सव’ का आगाज़ हो रहा है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. ललित तिवारी के अनुसार, यह भव्य लोक पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल वॉर्मिंग के इस दौर में हिमालय, बुग्यालों और समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण का एक अनूठा और बड़ा संदेश देता है।
