Uttarakhand Land Controversy: यशपाल आर्य का धामी सरकार पर बड़ा हमला, ₹1 लाख करोड़ की सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में बेचने का लगाया आरोप; कांग्रेस ने शुरू किया ‘भूमि बचाओ’ आंदोलन

Uttarakhand Land Controversy: नैनीताल के पटवाडांगर में 13.64 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन को एक निजी होटल परियोजना के लिए 90 साल की लीज पर देने को लेकर बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी दस्तावेजों में एक ही जमीन के चार अलग-अलग रकबे और मालिक दर्ज हैं, और बिना धरातली पैमाइश के ही ₹82 करोड़ की इस प्राइम लैंड को आधे से भी कम दाम में निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उत्तराखंड हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई (CBI) जांच कराने और सभी निविदाएं तुरंत निरस्त करने की मांग की है।

Haidiagaon Rampal Singh Jansabha 2026: हैड़ियागांव जनसभा में दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीण समस्याएं, मौके पर ही किया निस्तारण

Haidiagaon Rampal Singh Jansabha 2026 के तहत राजीव गांधी पंचायत भवन में महत्वपूर्ण जनसभा संपन्न हुई। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने ग्रामीणों की बिजली, पानी और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को सुनकर अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए।