Nainital Inter School Basketball Tournament 2026: बिरला विद्या मंदिर और ऑल सेंट्स ब्लू के बीच आज होगा खिताबी महामुकाबला, कल सेमीफाइनल में छूटे पसीने

Nainital Inter School Basketball Tournament 2026: नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान में आज दोपहर 3 बजे खिताबी महामुकाबला खेला जाएगा। कल हुए रोमांचक सेमीफाइनल मैचों में बिरला विद्या मंदिर ‘A’ ने BSSV को 91-90 के करीबी अंतर से और ऑल सेंट्स कॉलेज ब्लू ने व्हाइट टीम को 26-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।