Nainital News: नैनीताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य महानिदेशालय को यहीं रखने की मांग, व्यापार मंडल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

BD Pandey Hospital Nainital में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़े स्तर पर विस्तार होने जा रहा है। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. के.के. अग्रवाल से मुलाकात कर अस्पताल में 24 घंटे दवाइयों की दुकान खोलने और नए उपकरणों के लिए तकनीशियनों की तैनाती की मांग की। डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि कुछ कार्यों और नए उपकरणों के लिए बजट स्वीकृत (Sanction) हो चुका है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।

शोक की लहर: 138 साल की उम्र में स्वामी परमानन्द पुरी जी का निधन, हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

भीमताल के पदमपुरी शोध संस्थान के अनन्य भक्त और 138 वर्षीय प्रतिष्ठित आध्यात्मिक संत श्री श्री 1008 स्वामी परमानन्द पुरी जी महाराज का मंगलवार रात हल्द्वानी के अस्पताल में निधन हो गया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमए करने के बाद वर्ष 1930 में नैनीताल के जिला स्वास्थ्य अधिकारी रहे स्वामी जी के महाप्रयाण से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत कई दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।