Captain Smit Machchhar Heroics: फ्लाईदुबई विमान को क्रैश होने से बचाने वाले जांबाज भारतीय पायलट की बहादुरी को सलाम करते हुए मैनकाइंड फार्मा ने बड़ी सम्मान राशि देने का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद यात्रियों की जान बचाने वाले इस हीरो की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।