Nainital Tourism: दीपावली के पावन पर्व और लंबे वीकेंड के बाद सोमवार को सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार हो गई। सुहावने मौसम के बीच नैनी झील में नौका विहार, मॉल रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देश के कोने-कोने से आए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार चमक उठा है।
