भीमताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर से बिना बताए गए तीन नाबालिग बालकों को महज 24 घंटे के भीतर जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से यह कामयाबी पाई और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Tag: Kashipur News
Udham Singh Nagar Excise Department Raid: उधमसिंह नगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; काशीपुर में कच्ची शराब की 2 भट्ठियां ढहाईं, 4500 किलो लहन किया नष्ट
Udham Singh Nagar Excise Department Raid: उधमसिंह नगर के काशीपुर (क्षेत्र-03) में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की 2 भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत ग्राम खाईखेड़ा में की गई इस छापेमारी में लगभग 4500 किलोग्राम कच्चा लहन मौके पर नष्ट किया गया और 50 लीटर तैयार अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
