कालाढूंगी (नैनीताल) में आयोजित भव्य ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में विशाल संख्या में मातृशक्ति का जनसैलाब उमड़ा, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डबल इंजन सरकार द्वारा महिलाओं को 30% सरकारी नौकरी आरक्षण, सहकारी समितियों में 33% आरक्षण और लखपति दीदी योजना की उपलब्धियों को साझा किया गया।
