Nainital Police का महाअभियान: नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर टूटी आफत, 73 वाहन सीज, 258 चालान

Nainital Police के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस और सीपीयू ने 73 वाहनों को सीज किया, 258 चालान काटे और 5 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की। सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का यह सख्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कैंची धाम में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब, वाहनों के दबाव से हाईवे पर लगा घंटों लंबा जाम

कैंची धाम रविवार भीड़ जाम के कारण भवाली-रानीखेत मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया, जिससे हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए निजी वाहनों को सैनिटोरियम पर रोककर वहां से श्रद्धालुओं के लिए विशेष शटल बस सेवा का संचालन किया।