कैंचीधाम ट्रैफिक जाम पर भड़के केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा: वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग और वैली ब्रिज को लेकर दिए ये बड़े निर्देश

हल्द्वानी/काठगोदाम: Kainchi Dham Traffic Jam से हर वीकेंड परेशान होने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों की क्लास लगाई। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजे मंदिर खोलने, प्रवेश-निकास के अलग मार्ग बनाने और रानीबाग तिराहे पर वैली ब्रिज के निर्माण जैसे कई बड़े फैसले लिए गए हैं।