ज्योलीकोट सड़क हादसा: दो गाँव के पास 100 फीट गहरी खाई में गिरा आनन्दा डेरी का ट्रक, पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दो गाँव (ज्योलीकोट) के पास आनन्दा दूध डेरी का एक शीत वाहन ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक बालम सुयाल को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा। ट्रक में लदा भारी मात्रा में डेरी उत्पाद बर्बाद हो गया।