नैनीताल सियासत में बड़ा धमाका: शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, टिकट के दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

उत्तराखंड की नैनीताल विधानसभा सीट पर बड़ा सियासी उलटफेर। कद्दावर समाजसेवी शीलू कुमार अपनी सभासद पत्नी सपना कुमारी और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उन्हें सदस्यता दिलाई, जिससे क्षेत्र के चुनावी समीकरण बदल गए हैं।