बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड के नैनीताल पहुंची हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले पावन दिन पर उन्होंने प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में माथा टेका और नंगे पैर चलकर माता रानी के दर्शन किए। इसके बाद मल्लीताल स्थित एक स्थानीय जिम में वर्कआउट के दौरान उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां फैंस ने उनके साथ जमकर तस्वीरें लीं।
