Nainital News: लाॅगव्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, पूर्व मुख्य सचिव इंदू कुमार पाण्डे ने किया शुभारंभ; ‘मातादीन चांद पर’ नाटक ने जीता दिल

Longview Public School नैनीताल में 15 अक्टूबर 2026 को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूर्व चीफ सेक्रेट्री इंदू कुमार पाण्डे की मौजूदगी में छात्रों ने ‘मातादीन चाँद पर’ नाटक, जनजातीय फैशन शो और मनमोहक लोक नृत्यों के जरिए शानदार सामाजिक संदेश दिए। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष अवार्ड्स और विभिन्न हाउसों को ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।