Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार समेत 8 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। खटीमा, हल्द्वानी, मसूरी और रुड़की जैसे क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।