हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में दिल्ली की महिला मित्र के साथ रुके 32 वर्षीय विवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा तबीयत बिगड़ने से पहले कथित तौर पर शक्तिवर्धक गोली (यौनवर्धक दवा) लेने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
