Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का कड़ा एक्शन, कटघरिया का अवैध ‘त्रिशूल होटल’ सील; पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

हल्द्वानी के कटघरिया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नैनीताल प्रशासन, प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘त्रिशूल होटल एवं होमस्टे’ को सील कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह होटल लंबे समय से बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ अवैध रूप से चल रहा था। इस घटना ने डीएम के आदेशों की अनदेखी करने वाले पर्यटन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फरार अपराधियों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा: Banbhulpura Police ने चलाया सघन अभियान, अलग-अलग मामलों में वांछित 05 फरार वारंटी गिरफ्तार

जनपद नैनीताल में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत Banbhulpura Police ने प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर विभिन्न मामलों में वांछित 05 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।