Nainital News चीना पीक (नैना पीक) के घने और दुर्गम जंगलों में ट्रैकिंग के दौरान दोस्तों से बिछड़े 19 वर्षीय कॉलेज छात्र अर्णव कुमार सिंह (उर्फ प्रिंस कुमार) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। छात्र की सुरक्षित बरामदगी के लिए एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वायड और आधुनिक ड्रोन टीमों द्वारा एक बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू और कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से भी इस संबंध में जानकारी साझा करने की अपील की है।
