Nainital News: हिमनद झीलों के फटने के खतरे पर महामंथन: केदारनाथ आपदा से सबक लेकर तैयार होगी भविष्य की रणनीति

Nainital News: डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल में हिमनद झीलों के फटने (GLOF) से उत्पन्न संभावित आपदाओं के जोखिम न्यूनीकरण को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में देश-विदेश के 120 आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों ने संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम (पूर्व चेतावनी प्रणाली) स्थापित करने पर विशेष बल दिया।