Narayan Singh Jantwal निधन: पूर्व विधायक के घर पहुंचे सांसद अजय भट्ट, दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कहा- उत्तराखंड ने खोया एक महान जनसेवक

उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और पूर्व विधायक Narayan Singh Jantwal के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने उनके पैतृक गांव जनतावल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि जनतवाल का उत्तराखंड राज्य आंदोलन और जनसेवा के क्षेत्र में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका जाना प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।